फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 03 Mar 2022 05:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Istock
हंसना हर इंसान के लिए जरूरी होता है, क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए खुशी रहना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 

शाम को बाजार में भीड़ थी

इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......

बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....

मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......

पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....

पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....

पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....

पत्नी- नहीं दूंगी

पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं

पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी

पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
 
टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? 

छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 

कंडक्टर: जी 24 घंटे। 

आदमी- वो कैसे?

 कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को पप्पू की नींद खुली

पप्पू- अरे गप्पू, उठो

गप्पू- बोलो

पप्पू- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है

गप्पू- तारे, और तुम्हें

पप्पू- तारे

गप्पू- कितना खूबसूरत है आसमान

पप्पू- डार्विन के बाप, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

टीचर (रमेश से)- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?

रमेश- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।

दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें