Funny Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि इससे हमारा मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है। आज कल आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के साथ बैठक अपना दुख दर्द बांट सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?
नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
फिर क्या मालकिन का चेहरा देखने लायक था।