फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर: अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Mon, 25 Sep 2023 01:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी है। काम के बोझ और समय न मिलने की वजह से लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। हालांकि हमें अपने समय में कुछ टाइम निकाल दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन तरोताजा रहता है और आपसे नकारात्मकता दूर रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स  (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी अपने ससुराल गया
उसकी सास ने 7 दिन तक पालक का साग खिलाया फिर 8वें दिन सास बोली- बेटा क्या खाओगे
दामाद- अरे आप खेत दिखा दो खुद चर आऊंगा!
दामाद की बात सुनकर पास खड़ी बीवी की छूट गई हंसी
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? 
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए.. क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
संता- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
बंता- क्या?
संता- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है।


Hindi Chutkule: पप्पू को अनजान नम्बर से आया मैसेज, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” 
पति- बोलो! क्या हुआ?” 
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो 
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

Latest Jokes: संता ने बताया 'आई लव यू' का आविष्कार किस देश में हुआ? पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें