फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बेटा- पापा आप डॉक्टर कैसे बने? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 04 Mar 2022 01:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : istock
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। बढ़ते काम की बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आप हंसते रहते हैं तो आपका मन प्रसन्न रहता है और आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। आप दिन में कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बेटा- पापा आप डॉक्टर कैसे बने? 

पापा- बेटा, उसके लिये बहुत दिमाग की ज़रूरत पड़ती है 

बेटा- हां, जानता हूं, इसीलिए ही तो पूछ रहा हूं कि आप डॉक्टर कैसे बने ..??? 

पापा- दे थप्पड़.....दे थप्पड़
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

संता (अपनी मम्मी से) – मां खुशखबरी है,
हम दो से तीन हो गये हैं...

मां– बधाई हो बेटा, क्या हुआ है
बेटा  या बेटी?

संता- न बेटा और न बेटी,
मैने दुसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

चेला- बाबा,दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स,लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा
चेला- पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है।

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते
आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख
नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे,
कामचोर हो। एक काम ढंग से
नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं
मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले
आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो
तो बताओ…
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
टीचर- होम वर्क क्यों नहीं किया ..?
स्टूडेंट- सर, लाइट नहीं थी।
टीचर- तो मोमबत्ती जला लेते। 
स्टूडेंट- सर, माचिस नहीं थी।
टीचर- माचिस क्यों नहीं थी?
स्टूडेंट- पूजा घर में रखी हुई थी।
टीचर- तो वहां से ले आते …
स्टूडेंट- नहाया हुआ नहीं था
टीचर- नहाया हुआ क्यों नहीं था?
स्टूडेंट- पानी नहीं था सर।
टीचर- पानी क्यों नहीं था ..?
स्टूडेंट- सर मोटर नहीं चल रहा था। 
टीचर- मोटर क्यों नहीं चल रही था..??
स्टूडेंट- उल्लू के पट्टे.. बताया तो था
लाइट नहीं थी..!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें