फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- यार शादी के बाद पेट क्यों बढ़ जाता है? बंता ने दिया गजब का जवाब

Thu, 03 Aug 2023 01:37 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes Hindi: अगर आप आज की व्यस्त जीवन में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। आपको अपने दिन में कुछ समय निकालकर हंसी-ठिठोली करनी चाहिए। हंसते रहने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही आपका मन भी खुश रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ वायरल मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन धमाकेदार जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

संता -यार शादी के बाद हमारा पेट क्यों बढ़ जाता है।
बंता - पता नहीं यार, तुम ही बता दो
संता -शादी के बाद पुरुषों के पेट बढ़ने का मुख्य कारण
दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर जाकर बीवी के डर से 'दोबारा भोजन करना है !
संता की बात सुनकर बंता अपना पेट उठाकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पप्पू नाई के पास गया
बोला- भैया बाल छोटे कर दो
नाई- कितने छोटे कर दू साहब ?
पप्पू- इतने कर दो कि बीवी के हाथो में ना आ सकें
पप्पू की बात सुनकर नाई हंसने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- इतने कम मार्क्स देखकर तो…दो थप्पड़ मारने का मन कर रहा है.
शौंटी- हां पापा जल्दी चलो... मैंने उस मास्टर का घर भी देख रखा है…
फिर बेटे की हुई जूते-चप्पल से पिटाई।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB/day का 28 दिन के लिए.
पत्नी- घुस जा मोबाइल में...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें