Funny Jokes: इंसान को प्रसन्न रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमरियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमारे मन की उदासी दूर रहती है और प्रसन्नता रहती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला
टीचर- बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट- सर नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश......लेकिन तुम्हें कैसे पता?
टीचर- सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।