Funny Jokes: हंसने-मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक शराबी दूसरे शहर गया...वहां पर उसे शराब की तलब लगी...
शराबी शराब खरीदने पहुंच गया...
शराबी- एक बोतल विह्सकी देना...
दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है आपको शराब नहीं दे सकते...
शराबी- तो दुकान क्यों खोली है इसमें शराब क्यों रखी है?
दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है।
शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे...
दुकानदार बेहोश...