हंसते और मुस्कुराते रहने से हमारा शरीर ही नहीं बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। वहीं एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसने से बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। हंसने से हमारे शरीर के सभी अंगों में रक्त का संचार तेजी से होने लगता है। ये भी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इतना ही नहीं ये चेहरे और त्वचा के साथ-साथ बालों की चमक में भी वृद्धि करता है और आपको आकर्षक बनाता है। इसके अलावा हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आज हम आपके लिए बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आएं हैं जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी।…
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है।
फिर क्या था मण्डप मे ही…
दे चप्पल दे चप्पल