फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes in Hindi: डाकू ने बैंक में क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 31 Jan 2022 03:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock
हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा हंसते रहें और दूसरों को भी हंसाते रहें।  हंसते हुए इंसान के पास हर कोई आता है, लेकिन ऐसे इंसान से लोग बचते हैं जो चुपचाप रहता है। क्योंकि हंसता हुआ इंसान दूसरों को भी हंसाता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट।

औरत-भैया लाल मिर्च देना,

दुकानदार चिल्लाया-अरे हरी मिर्च देना जरा

औरत-पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,

दुकानदार-अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,

औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है,

आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,

दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम,

लाल मिर्च ही दे रहा हूं,

हरी तो नौकर का नाम है
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
बैंक लूटने के बाद... 

डाकू- तुमने मुझे देखा 

कलर्क- हां 

डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 

आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है।

बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया…. 

सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।

बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- शराब पी कर एक साधू से टकरा गया।

साधू गुस्से में- ऐ मूर्ख, मैं तुझे श्राप देता हूं...

बीच में रोकते हुए पप्पू- रुकिए महाराज,

मैं एक ग्लास लेके आता हूं !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।

लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?

लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।

लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें