फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Wed, 25 May 2022 04:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसी हमें स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock


टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

बाॅयफ्रेंड- एक किस कर लूं?
गर्लफ्रेंड- नहीं पहले मेरी बात सुन लो
गर्लफ्रेंड- मुझे जान एक नया लैपटॉप खरीद दो
बाॅयफ्रेंड- पुराना वाला क्या हुआ?
गर्लफ्रेंड- पुराना वाला नया फोन खरीद रहा है
बाॅयफ्रेंड बेहोश 

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- पर सीन क्या है?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
पत्नी- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।

 
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- अगर 50 आदमियों को खिलाने के लिए 5 किलो दाल लगती है
तो 75 आदमियों को खिलाने के लिए कितनी दाल लगेगी।
बंटी- मैडम जी, दाल उतनी ही लगेगी बस पानी थोड़ा और डालना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?

 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? 
राजू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में।
टीचर- दे थप्पड़ ही थप्पड़...
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़के ने पहली बार व्रत रखते हुए पूछा- पंडित जी ये बताइए कि व्रत में सादे पानी की जगह गोलगप्पे का पानी पिएंगे तो चलेगा? 
पंड़ित जी सुनकर हो गए बेहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें