फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने बताया सिरदर्द भगाने का असरदार तरीका, जानकर खूब हसेंगे आप

Fri, 03 Dec 2021 11:01 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद बहुत जरूरी है। हंसने से व्यक्ति मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त अच्छी होती है। सिर्फ यही नहीं हंसने से हमें दर्द में भी आराम मिलता है। इसलिए कोशिश करें रोजाना खुल कर हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों भी हंसाएं। हंसने के लिए आप चाहे तो कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा कुछ मजेदार जोक्स भी पढ़ सकते हैं जो हंसने-हंसाने में आपकी मदद करेंगे। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे...  

सोनू- शादी से पहले तो तुम कहती थी कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगी
तो अब क्या हुआ?
रिंकी ने कहा- एक सच बताऊं क्या ?
सोनू- हां, जल्दी बताओ?
रिंकी- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें। 
बंता- क्यों?
संता- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी...?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा -
आपने पहचाना मुझे...?
लड़की - नहीं, आप कौन हो...?
पप्पू - मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें