फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पप्पू सुबह-सुबह सभी को 72% गुड मॉर्निंग कहने लगा..., पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 29 Aug 2021 10:26 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पति - तुम्हारे पापा को जले पर नमक छिड़कने की आदत लग गई है क्या?

पत्नी - क्यों क्या हुआ?

पति - आज फिर पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
किसी ने बड़े प्यार से शादीशुदा आदमी से पूछा... रात को ऑनलाइन कब आते हो?

दर्द की दीवारें हिल गईं जब उसने कहा - बर्तन धोने के बाद।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था।

बंता ने पूछा - क्या हो गया?

संता - कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है?

पप्पू - टीचर के लिए।

डॉक्टर - क्यों?

पप्पू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।

ये सुनते ही डॉक्टर जोर से हंस पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
सोनू पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था।

पुलिसवाला - तुम यहां क्यों बैठे हो?

सोनू - जी हम दोनों शादीशुदा हैं।

पुलिसवाला - अरे तो अपने घर जाकर बैठो।

सोनू - घर जाकर नहीं बैठ सकते हैं।

पुलिसवाला - क्यों?

सोनू - क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - सभी को 72% गुड मॉर्निंग।

गप्पू - मतलब पुरे 100% क्यों नहीं?

पप्पू - अरे 28% जीएसटी काटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें