काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव में है। तनाव की समस्या छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक में बनी हुई है। लोग खुल कर हंसना और खुश रहना भूल चुके हैं। लंबे समय तक तनाव गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए जिंदगी जीने के लिए तनाव से दूर रहना जरूरी है। तनाव से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप खुल कर हंसे। खुश रहने के लिए हमारे पास सबसे बेहतरीन उपाय हैं जोक्स। जोक्स से न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'...