फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: साली- जीजाजी मेरी शादी में आप क्या गिफ्ट दोगे? जीजा का जवाब सुनकर हो गई बेहोश

Mon, 12 Oct 2026 06:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
फनी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना ? शाम को मिलो, आई लव यू 
दुकानदार- ये क्या मामला है ?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे,
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं...  
दुकानदार बेहोश हो गया....
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
साली- जीजाजी, मेरी शादी में आप क्या गिफ्ट दोगे?
जीजा- जो तेरी दीदी ने मुझे शादी में दिया था!
साली- क्या दिया था?
जीजा- जिंदगी भर की टेंशन। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या? 

जोक्स: टीचर- तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो, चिंटू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ,
सोनू- आम, केला, अमरूद... 
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले... 

जोक्स हिंदी: जब बच्च ने दादी के सामने खोल दी मम्मी की पोल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपने पड़ोसी दोस्त मिंटू से बोला, आज सुबह तुम्हारे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी
मिंटू- मैं उसे अभी सजा देता हूं
चिंटू- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
मिंटू- चौंकते हुए, कैसे?
चिंटू- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया...  

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें