मजेदार जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। हम किसी समय भी हंस सकते हैं, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी सहायता करते हैं। इसलिए हम आपने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बबली भाभी फिल्म देखने गई थी,
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती भाभी ने
कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा - भाई साहब,
क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?
आदमी (गुस्से में): हां, कुचला था, पर अब क्यों माफी मांग रही हो?
बबली भाभी: माफी-वाफी नहीं भैया, इसका मतलब कि मेरी सीट इसी लाइन में है....!!