हंसते रहने से इंसान का मन स्वस्थ रहता है। आज-कल खुलकर हंसने के लिए इंसान को समय नहीं मिलता है जिसकी वजह से वह तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से इंसान घिर जाता है। अगर आपको इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई... और फिर...
जज-तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे,
इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
महिला का पति बोला-जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराई है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।