Funny Hindi Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......
गोलू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही है,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो
गोलू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा......
डॉक्टर- शराब पीते हो तो कसरत करनी भी जरूरी है
शराबी- ठेके तक तो पैदल ही जाता हूं...