फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sat, 12 Oct 2024 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवन भर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भिखारी- पहले आप 10-10 रुपये देते थे अब सिर्फ 1 रुपये का सिक्का? 
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं 
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, 
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं 
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, 
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे

Jokes in Hindi: साली- अगर लड़कियां पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? जीजा ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

Jokes in Hindi, Chutkule: पप्पू- मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है? गप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गयी हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें