फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा, मिंटू ने दिया गजब का जवाब

Tue, 26 Dec 2023 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: हर किसी के जीवन में कोई न कोई परेशानी रहती है, लेकिन हमें कुछ समय खुद के लिए निकाल कर अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए, ताकि हमारी परेशानियों हम पर हावी न हो सकें। अगर आप हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें, तो आप इन परेशानियों से बचकर रह सकती हैं। हंसने से हमारा मन शांत रहना है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जिससे इस तरह की परेशानियों हमारे आस पास भी नहीं भटकती हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक सिपाही ने मौके से थानेदार को फोन किया … 
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
थानेदार- क्यों ? सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर 
चढ़ गया था। थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को? 
सिपाही- नहीं अभी पोछा नहीं सूखा है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- मिंटू जरा अपनी साइकिल आज मुझे देना।
मिंटू- नहीं।
चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा।
मिंटू ने झट से बोला- तो चीनी खा लेना।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान सबसे ज्यादा माफ़ी किसके
सामने मांगता है..? सोंचो..! सोंचो..!
आप सोच रहे हो की पत्नी..! नहीं..
भिखारी के सामने – माफ करो बाबा..

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पापा- चिंटू आज तुम स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो?
चिंटू- पापा कल स्कूल में हमें तौला गया था और क्या पता आज बेच ही न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कुतुब मीनार कहां है?
चिंटू- पता नहीं।
मास्टर जी- फिर बेंच पर खड़े हो जाओ।
चिंटू बेंच पर खड़ा हो जाता है और कुछ देर बाद कहता है, 
मास्टर जी यहां से भी नहीं दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें