फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

Thu, 04 Jan 2024 12:27 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Funny Chutkule: आज के दौर में लोग कम उम्र से ही तनाव जैसी समस्या का शिकार हो जाते हैं। किसी को परीक्षा की चिंता है, तो कोई अपनी नौकरी में परेशान है, तो वहीं कुछ लोग अपने परिवार और अपने भविष्य को लेकर तनाव में हैं। हालांकि चिंता करना कुछ हद तक सही भी है, लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा हो जाए तो एक बीमारी का रूप ले लेती है। मानसिक बीमारियों को अक्सर लोग नजर अंदाज कर देते है, लेकिन ये बेहद गंभीर विषय है। अगर आप इन समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको दिन में थोड़ा समय अपने लिए निकाल कर हंसी मजाक कर लेना चाहिए। यही वजह है कि हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं तो आप बाहर क्यों
चले जाते हो?
पति- ताकि लोगों को भ्रम ना हो कि मैं तुम्हारा गला दबा रहा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू दुखी होकर बैठा था...
पिंटू ने पूछा- क्या हो गया, इतना परेशान क्यों है?
चिंटू- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू- क्यों?
चिंटू-चिंता से यार...
पिंटू- किस बात की चिंता है तुझे?
चिंटू- बाल झड़ने की...!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों? 
चिंटू- दरअसल, लड़का एक वकील है, 
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है 
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
मास्टर - बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए
तो वो जरूर सफल होती है!
. . . पप्पू - रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम शक्कर होती, कभी तो मीठा बोलती... 
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से जी भर के कूटती!!! 
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें