Viral Funny Jokes In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी आराम मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।
अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर-
बीवी- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति- देख भाग्यवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है
“बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है
“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।