Hindi Jokes: हर कोई खुश रहने की कोशिश करता है, वर्तमान समय में भागमभाग जिंदगी की वजह से लोग परेशान रहते हैं। इससे लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं और लोग कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए आज के समय में अधिक से अधिक खुश रहने की जरूरत है। अगर आप प्रसन्न रहेंगे, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकेगा। लोग कॉमेडी शोज और चुटकुलों की मदद से हंसते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
डॉक्टर के पास पहुंचा पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....
ये तो बता दीजिए डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई?