वायरल चुटकुले: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
दामाद- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं,
सोच रहा हूं शराब छोड़ दूं
सास- यह तो बहुत अच्छी बात है,
इसमें सोचने की क्या जरूरत?
दामाद- पर मेरे सारे दोस्त कुत्ते हैं
किसके पास छोडूं?
दामाद की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.......
सास- दामाद जी, मैंने सुना है आप शादी के पहले
बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
दामाद- फिर आपकी बेटी से शादी हो गई और
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…..