वायरल फनी जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी को वश में करने के लिए बाबा ने राजू को एक ताबीज दिया
एक महीने बाद राजू, बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ,
लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ......
चिंटू, पडिंत के पास जाकर बोला-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली
में तो
सुख ही सुख लिखा है......