फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: दादा और पोते की बात सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 10 Oct 2023 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हमें हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

दादा और पोता आपस में बात करते हुए...
दादा- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है,
पोता- दादाजी इसे लकवा नहीं हुआ, सेल्फी ले रही है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पानी जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था,
लेकिन फिर भी वो हंस रहा था।
दूसरे यात्री ने पूछा- हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पतलू - भाई कहां जा रहे हो?
चंटू - यार, सुना है सोने में भारी गिरावट आई है, तो सोने जा रहा हूं
पतलू - तुझसे ऐसा किसने कहा?
चंटू - अरे कल ही न्यूज में सुना,
सोने में काफी गिरावट आई है पहले लोग 6 घंटे सोते थे 
अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए,
वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही है।
वकील- एक बार अच्छी तरह से सोच लो, ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टप्पू- आज मैंने पानी को बुद्धू बना दिया।
पानी गर्म किया, पानी ने सोचा होगा कि मैं नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं।
डबलू - अरे, मैंने तो आज पूरे परिवार को ही बुद्धू बना दिया।
बाथरूम में नहाने के लिए गया और बस कपड़े बदलकर बाहर आ गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें