Jokes In Hindi: हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे काम पर होता है। कोई भी काम करने के लिए या पढ़ाई करने के लिए हमारे मन और मस्तिष्क का सही स्थिति में होना बहुत जरूरी है, अन्यथा हम कोई भी काम पूरी एकाग्रता के साथ नहीं कर पाते और हमारे काम पर इसका असर पड़ता है। इसलिए हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारा मन शांत रहता है।
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं।
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी।
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है।
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी।
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा।
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा।
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते है...
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा।
लड़की- हां ये हुई ना बात, माफ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश...