फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: महिला- मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं? डॉक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 28 Feb 2024 03:07 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। बुरे वक्त में भी हम सभी को हंसते रहना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हो पाएं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्दी खत्म हो जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

प्रपोजल के रिजेक्शन पर पप्पू का मजेदार जवाब।
पप्पू (लड़की को प्रपोज करते हुए)- मुझसे प्यार करोगी…
लड़की- शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं।
पप्पू- कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नहीं आएगी।
पप्पू का जवाब सुनकर लड़की सन्न रह गई।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!
डॉक्टर की बात सुनकर महिला दंग रह गई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
बंटी- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
सोनू- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी!
बंटी- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें