Funny Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाए रखने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। तो आइए खोलते हैं आज के जोक्स का पिटारा।
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे।