फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू ने इस तरह की अपनी पत्नी की तारीफ, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 20 Mar 2024 11:38 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी दौड़ा-दौड़ा डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचा और घबराए स्वर में बोला-
डॉक्टर साहब ! डॉक्टर साहब ! प्लीज मेरी जान बचा लीजिए !
डॉक्टर- क्या हुआ?
आदमी- मेरे मुंह में छिपकली घुस गई है !
डॉक्टर हैरान होकर बोला- क्या?
जब छिपकली तुम्हारे मुंह में घुस रही थी तब तुमने मुंह बंद क्यों नहीं किया ?
आदमी- गलती हो गई...
दरअसल, मैंने सोचा कि पहले जो कॉकरोच मेरे 
मुंह में घुसा था ,उसे पकड़कर वह वापस आ जाएगी...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- मेरी बीवी बहुत अच्छी है. मुझे इतनी सर्दी में पानी गर्म करके देती है।
पिंटू- नहाने के लिए? 
चिंटू- नहीं-नहीं,
बर्तन धोने के लिए!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा… आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी…
पापा (आंख में आंसू के साथ)- 
जुग-जुग जिओ मेरे लाल… ऐसा बेटा भगवान सभी को दे…

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है... 
बाप बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हम गए थे उसके घर Red Roses ले कर ये कहने कि-
“तू आपन दिल हमरा के देबू का?”
पर उसकी मम्मी ने खोला दरवाजा और हम घबरा के बोले…
“ए चाची… दूई रुपया में गुलाब का फूल लेबू का?”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें