फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: कोयल- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? कौए का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 01 Dec 2023 01:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Hindi Jokes: हर इंसान के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी होता है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद आपको अपने मन को तरोताजा करने के लिए हंसना जरूर चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। साथ ही तनाव जैसी समस्या भी नहीं होती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का मजेदार सिलसिला..

शादी के वक्त
दूल्हा- पंडित जी, पत्नी को दाई तरफ बैठना है या बाई तरफ
दूल्हे की बात सुनकर पहले तो पंडित जी दो मिनट शांत रहे
फिर पंडित जी बोले- देख लो जैसा ठीक लगे बाद में तो सिर पर ही बैठेगी
पंडित जी की बात सुनकर दूल्हा रह गया दंग
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला- बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
कौवे की बात सुनकर कोयल तुरंत रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुमसे से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ,
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल पीली हो गई।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर- तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें