हिंदी जोक्स: देवर और भाभी के रिश्ते में नोकझोंक, मस्ती और मजेदार बातचीत होती है। कभी देवर अपनी शरारतों से भाभी को परेशान कर देते हैं, तो कभी भाभी जी अपने तीखे जवाबों से देवर की बोलती बंद कर देती हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक भरी बातें घर के माहौल को खुशनुमा बनाती है। अगर आपको भी हंसना-हंसाना पसंद है, तो देवर-भाभी के ये मजेदार जोक्स आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। यहां पर आपको पढ़ने को मिलेंगे ऐसे चटपटे चुटकुले, जिनमें है देवर की शरारत, भाभी का मजेदार अंदाज और सवाल-जवाब का ऐसा तड़का कि आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं देवर-भाभी के मजेदार जोक्स का शानदार सिलसिला।
भाभी- देवर जी, मेरी उम्र का अंदाजा लगाओ।
देवर- भाभी, आपकी उम्र तो 18 साल होगी!
भाभी- अरे वाह! तुम्हें कैसे पता चला?
देवर- भाभी, आपकी बातें सुनकर लगता है कि आप अभी तक बड़ी नहीं हुईं।