फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: भाभी- मैंने तुम्हारे लिए एक लड़की देखी है, देवर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Tue, 05 Aug 2025 04:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

भाभी (देवर से)- मैंने तुम्हारे लिए एक लड़की देखी है, 
जो रूपवती, गुणवती और सरस्वती है
देवर- भाभी मैं किसी और से प्यार करता हूं, 
जो गर्भवती है....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पियोगे
पप्पू- नहीं पियूगा
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....

अगर ट्रेन लेट हो जाए तो लड़कियां सिर्फ इंतजार, इंतजार, इंतजार करेगी
जबकि लड़के पूरा प्लेटफार्म घूम आएंगे, शायद कोई मस्त आइटम दिख जाए..... 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गोलू- यार सोनू आजकल जमाना बहुत खराब चल रहा है
सोनू- क्यों क्या हुआ?
गोलू- कुछ नहीं यार, मैं एक तालाब में पानी को घूर कर देख रहा था
तभी एक मछली बाहर आकर बोली- तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है, 
जो मुझे देख रहे हो.....


Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड ने मानी गर्लफ्रेंड की हर बात, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
सास ने अपनी नई-नवेली बहू से कहा- देखना पकौड़ी एक-एक कर ही तलना,
वरना कोई कच्ची या पक्की रह जाएगी
भिंडी भी एक-एक कर काटना और धनिया की भी एक-एक पत्ती तोड़कर धोना
बहू दो-चार दिन परेशान रही फिर पांचवे दिन बोली-
मांजी आप सब्जी देखो, मैं तब तक नहा कर आती हूं
चार घंटे तक जब बहू बाथरूम से नहीं निकली तो सास ने बहू को आवाज लगा कर कहा-
बहू नहाने में कितना वक्त लग रहा है
बहू बोली- मांजी सिर में एक-एक कर बालों को शैम्पू कर रही हूं
बहू की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें