फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Thu, 17 Sep 2026 06:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

देसी जोक्स: जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
देसी जोक्स: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आप जीवनभर तनाव से दूर रहते हैं। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से हमेशा तनाव मुक्त रहता है। हंसने से किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा -
आपने पहचाना मुझे...?
लड़की - नहीं, आप कौन हो...?
पप्पू - मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सोनू- शादी से पहले तो तुम कहती थी कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगी
तो अब क्या हुआ?
रिंकी ने कहा- एक सच बताऊं क्या ?
सोनू- हां, जल्दी बताओ?
रिंकी- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी।

हिंदी जोक्स: इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? लड़के का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था - हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी...?
ड्राइवर - हारे हुए प्रत्याशी...!

जोक्स: शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें