देसी जोक्स: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...
उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?
राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
राजू- अरे यार, वो रोज कहती थी,
मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।