जोक्स इन हिंदी: हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पत्नी- मैं तुम्हारी चांद हूं न
पति- चांद को अगर पता चल जाए की
कैसी-कैसी शक्लों को
चांद कह कर बुलाया जाता है,
तो वो आसमान से धरती पर
गिर कर खुदकुशी कर लेगा......
पति-पत्नी मंदिर गए
पति ने पूछा- तुमने क्या मांगा
पत्नी- कि आप और मैं सात जन्म साथ रहें
और आपने?
पति- कि यह मेरा सातवां जन्म हो.......