जोक्स इन हिंदी: चुटकुले लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक आसान और लोकप्रिय माध्यम हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव के बीच एक मजेदार चुटकुला माहौल को हल्का बना सकता है और कुछ पल के लिए चिंताओं से ध्यान हटा सकता है। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी
नजरों से क्यों देखती हैं?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....
सेक्रेटरी- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में
शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते हैं और
उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती......