Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!