Comedy Jokes: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई तो एक दूसरे का हाल पूंछने लगे।
पहला- और भाई कैसे गुजर रहा है?
दूसरा- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,
फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।
मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।
फिर पहले ने दुसरे से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
पहला- भाईजान बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।