फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: मास्टर- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है? छात्र ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Fri, 16 May 2025 11:02 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....


मास्टर- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र- किताब में
मास्टर- कैसे?
छात्र- क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है.....


टीचर-अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
स्टूडेंट- ब्यूटीफुल रेड अंडरवियर!
टीचर-क्या बकवास है हिंदी में बताओ?
स्टूडेंट-सुंदर लाल चड्ढा......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी
इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या,
जो करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो,
देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े,
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है......

4 of 5
देवर-भाभी मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी, आपको आरती याद है ना?
पति- हां हां, वो दुबली-पतली सी, वही ना?
फिर घर में भगवान की पूजा बाद में
पति की पूजा पहले जमकर की गई......


लड़का- आई लव यू डियर.
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार, तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए
भाड़ में जाओ मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....


Funny Viral Jokes: चिंटू- बहुत बारिश हो रही है आज ऑफिस आना है क्या? बॉस का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें