फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Viral Jokes: चिंटू- बहुत बारिश हो रही है आज ऑफिस आना है क्या? बॉस का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 16 May 2025 10:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

चिंटू- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर पत्नी से बेइज्जती करानी है या मुझसे?
चिंटू- ठीक है सर मैं ऑफिस आ रहा हूं...


कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए
डॉक्टर-एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो,
कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल  गए तो....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...


चिंटू उदास बैठा था
मिंटू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?
चिंटू- क्या बताऊं यार,
किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला का दामाद बहुत ही काला था
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ, मौज करो आराम से रहो यहां
दामाद- अरे वाह सासु मां, आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पर
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं है
कलमुहे वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े,
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है....
 

Comedy Jokes: गोलगप्पे खाती पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें