Comedy Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था।
दुल्हन का पिता- आप कौन हैं?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।
अब फाइनल देखने आया हूं।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
दुकानदार- मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी,
अब तो एक भी बाकी नहीं है।
महिला- वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा लंच है
4 of 5
जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।
एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए वो सब
बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले सालों लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।