फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: पप्पू- बाबा सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं? तांत्रिक का जवाब सुनकर पप्पू बेहोश

Sat, 26 Sep 2026 04:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हंसने न सिर्फ तनाव दूर होता है, बल्कि मन भी तरोताजा होता है। अगर आप हंसते हैं, तो चेहरे पर चमक रहती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हिंदी जोक्स: हंसना सेहत और मन, दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मजेदार चुटकुले पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और मूड भी फ्रेश हो जाता है। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव के बीच कुछ पल हंसी-मजाक के बिताना किसी राहत से कम नहीं। तो चलिए, आज आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स का ऐसा खजाना, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।

पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, ऑरेंज
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल?
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़

फनी जोक्स: डॉक्टर- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब सुनकर लगा सदमा

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है, लेकिन उड़ने नहीं देती।

जोक्स: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मोहन तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? 
मोहन- नहीं। 
भिखारी- तो ये बताइए कि आपको कैसे पता चला कि यह बुरा काम है?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें