फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी जोक्स: राजू ने सुरेश को बताया पत्नी शब्द का अर्थ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
जोक्स इन हिंदी: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। इसलिए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।


दारू पीते हुए सुरेश ने राजू से पूछा-
पत्नी शब्द का अर्थ क्या है?
राजू- पत्नी उस शक्ति का नाम है, जिसके घूरने भर से 
देखने पर टिंडे की सब्जी में, पनीर का स्वाद आने लगता है
जो महिला अपने पति से 5000 रु लेकर उसे 6000 रु का
हिसाब बताने के बाद 2000 रु अपने पास बचा लेती है,
उसे ही पत्नी कहते हैं
राजू की बात सुनकर सुरेश के उड़ गए होश.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik
जीजा- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
साली- वो कैसे?
जीजा- 364 दिन पति को जीने नहीं देती और
1 दिन करवा चौथ का व्रत करके मरने भी नहीं देती......


जीजा- आदमी अपने घर में सिर्फ,
दो ही कारणों से खुश होता है
साली- कौनसे दो कारण?
जीजा- जब बीवी नई हो या बीवी नहीं हो....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है,
बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं,
कि आप इंजीनियर कैसे बने?

चुटकुले: रात को ऑनलाइन कब आते हो? शादीशुदा आदमी का जवाब सुनकर टीना के उड़ गए होश

फनी चुटकुले: एक कंजूस मां का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी- मैं मायके तभी जाऊंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे
पति- मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी,
जब मैं तुम्हें लेने आऊंगा......


पत्नी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी
तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे
पति- तो ?
पत्नी- तो अब क्यों नहीं करते?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
ऑपरेशन कराने एक महिला डॉक्टर के पास जाती है
डॉक्टर- मैं आपको गारंटी देता हूं, ऑपरेशन के बाद
आप घर चलकर जाओगी
महिला- मतलब मेरे पास रिक्शा के भी पैसे नहीं बचेंगे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें