फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: रात को ऑनलाइन कब आते हो? शादीशुदा आदमी का जवाब सुनकर टीना के उड़ गए होश

Wed, 26 Aug 2026 09:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ दिनभर की थकान को भी दूर कर देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
हिंदी जोक्स: जीवन से तनाव दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। हंसी न केवल तनाव कम करने में मदद करती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं, कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। 
 

टीना ने बड़े प्यार से शादीशुदा आदमी से पूछा-
रात को ऑनलाइन कब आते हो?
दर्द की दीवारें हिल गई, जब उसने कहा-
बर्तन धोने के बाद......


रिंकी- कहा जाता है, जोड़ियां स्वर्ग में बनकर आती हैं
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है?
पप्पू- क्या होता है?
रिंकी- शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में तय कि जाती है....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गप्पू एक बार Double Decker बस में चढ़ गया
कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया,
गप्पू थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापिस आया और बोला,
मरवाएगा क्या... ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है......
विज्ञापन

3 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
गोलू- अगर कंडक्टर सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा
लेकिन अगर ड्राइवर सो गया तो सब का टिकट कटेगा.....

जोक्स इन हिंदी: सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए, गप्पू की बात सुनकर पप्पू के उड़ गए होश

जोक्स: दामाद से सास- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है? 
पत्नी- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से 
करोड़पति होना चाहिए
पत्नी का जवाब सुनकर पति के होश उड़ गए.....


पति- काम के लिए बाई रख लें? तुम थक जाती हो
पत्नी- नहीं चाहिए
पति- क्यों
पत्नी- तुम्हारी आदत मैं अच्छे से जानती हूं,
पहले मैं भी बाई ही थी......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें