चुटकुले: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
प्रेमिका- काश तुम देख सकते कि,
मैं कितनी खूबसूरत हूं
अंधा प्रेमी- रहने दे, इतनी खूबसूरत होती,
तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते
अंधा हूं, पागल नहीं.....
प्रेमी (प्रेमिका से)- तुमसे एक बात कहनी है
प्रेमिका- कहो न
प्रेमी- कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं,
तब मैं तुम्हारे घर गया था
प्रेमिका- फिर
प्रेमी- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
प्रेमिका- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
प्रेमी- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था.....