फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जब संता की गर्लफ्रेंड कैब ड्राइवर के साथ चली गई डेट पर, पढ़िए वायरल चुटकुले

Fri, 11 Oct 2024 03:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए कम से कम दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। अगर आज कल की भागदौड़ की जिंदगी में स्वस्थ रहना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं और आप तनाव से बचे रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ जोक्स ( Social Media Viral Jokes ) और चुटकुले (Hindi Chutkule ) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप जोर जोर से हंसेंगे। 

बंता से बोला संता- आज मैं गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जा रहा हूं
बंता (गुस्से में)- मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।
संता (और ज्यादा गुस्से में)- क्यों भाई? 
बंता- वो मेरी गर्लफ्रेंड है? 
संता- अच्छा जी
संता और बंता को लड़ता देख लड़की बोली चुप करो यार, मैं कैब ड्राइवर के साथ ही डेट पर जा रही हूं
संता-बंता बेहोश


 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए, तो
वो जरूर सफल होती है।
टिल्लू - रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते।
फिर क्या... टिल्लू की हुई जोरदार धुनाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पापा- बेटा… आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी…
पापा (आंख में आंसू के साथ) – जुग-जुग जिओ मेरे लाल… 
ऐसा बेटा भगवान सभी को दे…
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सुरेश- बताओ अगर पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं तो दोनों में क्या अंतर है?
राजू- एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेन्ट में।

आज के मजेदार जोक्स: मैडम- तुम कल स्कूल क्यों नहीं आई थी? पिंकी का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Latest Jokes: बेटे ने मम्मी से पूछा- पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं? फिर जो हुआ जानकर ठहाके लगाने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- मैं अपनी बीवी से परेशान हो चुका हूं 
गप्पू- क्यों, ऐसा क्या हुआ? 
पप्पू- यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है।
गप्पू- हां... तो इसमें दिक्कत क्या है? 
पप्पू- शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें