फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी जोक्स: पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 13 Sep 2026 03:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ दिनभर की थकान को भी दूर कर देते हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
लेटेस्ट चुटकुले: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन कर कहा-
रात के खाने में क्या बनाया
पत्नी (गुस्से में)- जहर 
पति- मैं आज देर से घर आऊंगा,
तुम खाकर सो जाना....



पत्नी- देखते ही देखते शादी को 20 साल हो गए,
समय का पता ही नहीं चला
पति- देखते-देखते तुम्हे हुए होंगे,
मुझे तो सुनते-सुनते हुए हैं......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
सास (बहू से)- क्यों मार रही हो बच्चे को? 
बहू- मैंने कहा पढ़ ले, अच्छी बीवी मिलेगी
सास- तो इसमें मारने वाली क्या बात है?
बहू- ये कहता है कि पापा भी तो खूब पढ़े लिखे थे...
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ
मंदिर में जाकर भगवान से बोला-
बिछड़ा यार मिला दे ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है,
वहीं जाकर कंप्लेन दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था....  


चुटकुले: मेरे दिल की तमन्ना है कि आपकी बेटी को पलकों पर बिठाऊं, दामाद का जवाब सुनकर ससुर के उड़ गए होश


चुटकुले: सास से दामाद - मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त दूसरे दोस्त से
उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
दूसरा दोस्त- पहले वाक्य से पता चलता है कि,
व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा,
होने का पता चलता है....



गप्पू से पप्पू- जिसकी स्टोरी में उदास शायरी आ जाए
तो समझ लेना कि उसका बाबू किसी और के
काबू में आ गया है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- रिंकू, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे
कभी लड़कियों का पीछा और उनसे दोस्ती नहीं करोगे, 
वतन के लिए जान दे दोगे
रिंकू- दे देंगे, ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या?



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें