फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: इन 5 जोक्स को पढ़ते ही छूट जाएगी आपकी हंसी, पलभर में टेंशन हो जाएगी दूर

Fri, 04 Sep 2026 08:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
चुटकुले: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या बात है...?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!


मजेदार हिंदी जोक्स: प्यार अंधा होता है, लड़के का जवाब सुनकर लड़की के उड़ गए होश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोहन आज मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं
मोहन - बीच में ही कितने पैसे हैं!
सोहन इतने कि तीन चार बिस्कुट के पैकेट खरीद सकता हूं।

जोक्स: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मम्मी ने पिंटू से कहा
मम्मी- किचन से जरा छोटी वाली गिलास ले लाना...
पिंटू - मुझे यहां पर कहीं भी गिलास दिखाई नहीं दे रहा है ...
मम्मी- चूल्हा दिखाई दे रहा है...
पिंटू - हां...
मम्मी- अब एक काम कर चूल्हा जला...अब उसके ऊपर अपना मोबइल रख दे...
तब दिख दिखेगी गिलास

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें