हिंदी चुटकुले: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है जिससे आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया