फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: चिंटू- डॉक्टर लोग ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों करते हैं? पिंटू ने दिया गजब का जवाब

Sun, 07 Jan 2024 05:14 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Funny Chutkule In Hindi: आज के दौर में लोग कम उम्र से ही तनाव जैसी समस्या का शिकार हो जाते हैं। किसी को परीक्षा की चिंता है, तो कोई अपनी नौकरी में परेशान है, तो वहीं कुछ लोग अपने परिवार और अपने भविष्य को लेकर तनाव में हैं। हालांकि चिंता करना कुछ हद तक सही भी है, लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा हो जाए तो एक बीमारी का रूप ले लेती है। मानसिक बीमारियों को अक्सर लोग नजर अंदाज कर देते है, लेकिन ये बेहद गंभीर विषय है।  यही वजह है कि हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  

चिंटू और पिंटू सवाल-जवाब कर रहे थे...
चिंटू- यार, ये डॉक्टर लोग ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों करते हैं?
पिंटू: सिंपल है भाई, अगर मरीज लोग ऑपरेशन
करना सीख गए तो डॉक्टरों की वाट लग जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!
बच्चे- नहीं करेंगे।
टीचर- लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!
बच्चे- नहीं करेंगे।
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे!
बच्चे- दे देंगे, फिर ऐसी जिन्दगी को जी कर करेंगे भी क्या...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
चिंटू-पिंटू बातें कर रहे थे।
आजकल मोटापा काफी बढ़ रहा है
इसलिए बाहर खाना बंद।
पैक करवाकर घर लाता हूं फिर खाता हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने पिंटू को प्लेटफॉर्म पर रोक लिया।
टीटी ने कहा- जल्दी टिकट दिखाओ
पिंटू- अरे मैं तो ट्रेन में आया ही नहीं
टीटी- क्या सबूत है तुम्हारे पास?
पिंटू- अरे टीटी साहब, सबूत यही है कि मेरे पास टिकट ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
महिला- मेरा चश्मा कहां है संगीता?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी?
महिला- मेरा नाम रंजना है!महिला के इस बयान के बाद पूरा कोर्ट खामोश हो गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें